जंगली हाथी ने एक को घायल किया

सिमडेगा. ठेठइटांगर प्रखंड के केरया पाहन टोली में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक पाहनटोली निवासी जुनुल लुगून सोमवार की रात्रि घर के निकट ही खलिहान में सोया था. इसी क्रम में दस की संख्या में हाथियों का झुंड वहां पहंुचे. इसमें से एक हाथी ने जुनुल लुगून को […]

सिमडेगा. ठेठइटांगर प्रखंड के केरया पाहन टोली में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक पाहनटोली निवासी जुनुल लुगून सोमवार की रात्रि घर के निकट ही खलिहान में सोया था. इसी क्रम में दस की संख्या में हाथियों का झुंड वहां पहंुचे. इसमें से एक हाथी ने जुनुल लुगून को सूंढ़ से उठा कर फेंक दिया. इससे वह घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग रेंजर गुप्तेश्वर राम घटना स्थल पहंुचे तथा पीडि़त परिवार से मिल कर पांच हजार रुपये मुआवजे के रूप में दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >