सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में संयुक्त ख्रिस्तीय युवा संघ द्वारा क्रिसमस गैदरिंग मेला का आयोजन 19 दिसंबर को किया जायेगा. उक्त कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय होता था. किंतु इस बार चुनाव के मद्देनजर एक दिवसीय कर दिया गया है. इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों व संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 9431116377 (नियेल तिर्की), 9308597663 (गाब्रियल लकड़ा), 8809276957(विरेंद्र तिर्की) पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा प्रतिदिन संध्या चार बजे से वन विश्रामागार में संघ के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं. स्टॉल लगाने के लिये भी समिति के सदस्यों से संपर्क करने के लिये कहा गया है.
क्रिसमस गैदरिंग मेला 19 को
सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में संयुक्त ख्रिस्तीय युवा संघ द्वारा क्रिसमस गैदरिंग मेला का आयोजन 19 दिसंबर को किया जायेगा. उक्त कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय होता था. किंतु इस बार चुनाव के मद्देनजर एक दिवसीय कर दिया गया है. इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों व संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. कार्यक्रम में भाग […]
