सिमडेगा. बीरू में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट की बैठक मुख्य ट्रस्टी उमा लाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीरू स्थित शिव मंदिर एवं काली मंदिर परिसर में पांच कुंडीय यज्ञ एवं दीप महायज्ञ 13 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के तहत प्रात: नौ बजे से 12 बजे तक यज्ञ, दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण एवं भंडारा, अपराह्न चार बजे से छह बजे तक दीप महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. यज्ञ कार्यक्रम में बीरू के अलावा तामड़ा, अरानी, जपकाकोना, फुलवाटांगर, बंगरू, भेलवाडीह आदि गांव के लोगों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में सिमडेगा में 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित 24 कुंडीय यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भारी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया. जानकारी दी गयी कि सिमडेगा महाविद्यालय परिसर में युवा जागरूकता, नैतिकता के विकास एवं व्यसन मुक्ति के लिये युवाओं को जागरूक करने एवं भविष्य निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारण को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन 12 दिसंबर को दिन के 12 बजे से किया गया है. बीरू में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये दुर्ग विजय सिंह देव को कार्यक्रम संयोजक, मुकेश कुमार पंडा को यज्ञ संयोजक, जनार्दन प्रसाद, विजय प्रसाद, ब्रह्मदत नायक, गंगाधर लोहरा, दिनेश्वर, धीरेंद्र कुमार को सह संयोजक बनाया गया. बैठक में संतोष कुमार सिन्हा, अभ्येंद्र किशोर प्रसाद, शांतिकुंज प्रतिनिधि लवकुश गुप्ता, सुमंत शर्मा, दिनेश्वर होता, गंगाधर कुमार, राम नारायण प्रसाद आदि उपस्थित थे.
पांच कुंडीय यज्ञ व दीप महायज्ञ 13 को
सिमडेगा. बीरू में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट की बैठक मुख्य ट्रस्टी उमा लाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीरू स्थित शिव मंदिर एवं काली मंदिर परिसर में पांच कुंडीय यज्ञ एवं दीप महायज्ञ 13 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के तहत प्रात: नौ बजे से 12 बजे तक यज्ञ, दोपहर […]
