अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशानी

केरसई(सिमडेगा). अनियमित विद्युत आपूर्ति से केरसई के लोग परेशान हैं. लोगों का कहना है कि बिजली का आना-जाना दिन भर लगा रहता है. 24 घंटे में लगभग छह घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जाती है. यह स्थिति पिछले दो माह से बनी हुई है. किनकेल में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. उपभोक्ताओं […]

केरसई(सिमडेगा). अनियमित विद्युत आपूर्ति से केरसई के लोग परेशान हैं. लोगों का कहना है कि बिजली का आना-जाना दिन भर लगा रहता है. 24 घंटे में लगभग छह घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जाती है. यह स्थिति पिछले दो माह से बनी हुई है. किनकेल में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. उपभोक्ताओं ने नियमित विद्युत आपूर्ति करने की मांग विभाग से की है. ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो बाध्य होकर आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >