उत्तर प्रदेश को हराकर झारखंड हॉकी क्वार्टर फाइनल में

रविकांत साहू सिमडेगा : हरियाणा के हिसार में आयोजित 9वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2019 में झारखंड हॉकी टीम ने अपने अंतिम लीग मैच में शनिवार को हॉकी उत्तर प्रदेश को 4-0 से पराजित कर तीसरी जीत दर्ज की. इसके साथ ही झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी. इससे पहले, […]

रविकांत साहू

सिमडेगा : हरियाणा के हिसार में आयोजित 9वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2019 में झारखंड हॉकी टीम ने अपने अंतिम लीग मैच में शनिवार को हॉकी उत्तर प्रदेश को 4-0 से पराजित कर तीसरी जीत दर्ज की. इसके साथ ही झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी. इससे पहले, हॉकी झारखंड ने हॉकी आंध्रप्रदेश को 9-0 तथा हॉकी कुर्ग को 25-0 से पराजित किया था.

शनिवार को हॉकी झारखंड की ओर से एलिन डुंगडुंग ने दो गोल किये. एलिन ने 22वें एवं 49वें मिनट में गोल दागे. वहीं, दीपिका सोरेंग ने 52वें तथा निक्की कूलू ने 54वें मिनट में गोल दागकर झारखंड को जीत दिलायी.

टीम के सभी सदस्यों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, संजीव झा समेत हॉकी झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >