जलडेगा : अपनी शादी का निमंत्रण देने जा रहे युवक समेत दो की हुई मौत

जलडेगा : प्रखंड के गांगुटोली दादीबेड़ा चौक से कुछ दूरी पर बुधवार को बाइक व पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हाे गयी. इसमें एक की पहचान सेवई नवाटोली निवासी दिलेश्वर नायक के पुत्र मनोज नायक (25) के रूप में की गयी. उसकी शादी कुछ ही दिनों में कोनमेरला पंचायत […]

जलडेगा : प्रखंड के गांगुटोली दादीबेड़ा चौक से कुछ दूरी पर बुधवार को बाइक व पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हाे गयी. इसमें एक की पहचान सेवई नवाटोली निवासी दिलेश्वर नायक के पुत्र मनोज नायक (25) के रूप में की गयी. उसकी शादी कुछ ही दिनों में कोनमेरला पंचायत के बलडेगा गांव में होने वाली थी. वह अपनी शादी का निमंत्रण देने के लिए बलडेगा गांव जा रहा था. दुर्घटना में मृत दूसरे युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पायी थी.
बताया गया कि मनोज नायक एक अन्य युवक के साथ बाइक (सीजी14-5079) से जलडेगा की ओर जा रहा था. इसी क्रम में गंगुटोली दादीबेड़ा चौक से थोड़ी दूर जलडेगा से सिमडेगा की ओर आ रहे पिकअप वैन (यूपी-7666) से टक्कर हो गयी. इसमें मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हाे गयी, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >