झारखंड के महिला-पुरूष हॉकी खिलाड़ियों ने राज्य के लोगों को युवा दिवस पर दिया तोहफा

रविकांत साहू देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे राष्ट्रीय एवं ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिताओं में झारखंड की 6-6 टीमों ने आज अपने अलग-अलग ग्रुप में जीत हासिल कर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्य के युवाओं को जबर्दस्‍त तोहफा दिया है. पहला मैच कोलकोता में आयोजित 8वीं ननु मेमोरियल ऑल […]

By Prabhat Khabar Print Desk | January 12, 2019 9:17 PM

रविकांत साहू

देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे राष्ट्रीय एवं ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिताओं में झारखंड की 6-6 टीमों ने आज अपने अलग-अलग ग्रुप में जीत हासिल कर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्य के युवाओं को जबर्दस्‍त तोहफा दिया है. पहला मैच कोलकोता में आयोजित 8वीं ननु मेमोरियल ऑल इंडिया 5A साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता में खेल रही हॉकी सिमडेगा झारखंड की टीम ने सेमीफाइनल मैच में हावड़ा यूनियन को 5-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया. सिमडेगा टीम की ओर से एलिन डुंगडुंग और सम्मी बड़ा ने 2-2 गोल और किरण बाड़ा ने एक गोल किया.

दूसरा मैच : चेन्नई में आयोजित 9वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप में हॉकी झारखंड ने आज अंतिम लीग मैच में हॉकी अंडमान को 18-0 से पराजित किया. झारखंड टीम की ओर से नोयल टोपनो 4 गोल, सुरेश महतो एवं लव लाइट कुजूर ने 3-3 गोल, मनोरंजन एक्का एवं आनंद चम्पिया ने 2-2 गोल तथा सुसारन डोड्राय, मिन्हास टोपनो, फिलमोन भेंगरा तथा अनुरुद्ध भेंगरा ने 1-1 गोल किये. हॉकी झारखंड को इससे पूर्व के 02 मैचों में जीत एवं एक में पराजय का सामना करना पड़ा था.

तीसरा मैच : पुणे में आयोजित 2nd खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी झारखंड U-17 बालिका टीम ने आज हॉकी पंजाब को 3-0 से पराजित किया. हॉकी झारखंड की ओर से रजनी केरकेट्टा ने दो गोल तथा ब्‍यूटी डुंगडुंग ने एक गोल किया.

चौथा मैच : पुणे में ही आयोजित 2nd खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी झारखंड U-21 बालिका टीम ने हॉकी मिजोरम को 5-2 से पराजित किया. झारखंड टीम की ओर से अलबेला रानी टोप्पो तीन गोल, सुषमा कुमारी तथा पिंकी एक्का ने 1-1 गोल किये.

5वें और छठे मैच में हरियाणा हिसार में चल रही SGFI राष्‍ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में झारखंड की बालक टीम ने बिहार को 2-0 से और बालिका वर्ग में मध्‍यप्रदेश को 12-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी.

सभी छह मैचों में झारखंड की जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक झारखंड अनिल कुमार सिंह, सिमडेगा के उपायुक्त जटाशंकर सिंह, हॉकी झारखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष असुंता लकड़ा, सीईओ रजनीश कुमार, माइकल लाल, पुरुष टीम के कोच मनोज कोनबेगी, मैनेजर सुखराम मांझी, U-21 बालिका टीम की कोच बिगन सोय, मैनेजर विजय शंकर सिंह, U-17 टीम की कोच करुणा पूर्ति, मैनेजर राजीव रंजन, SGFI U-14 टीम की कोच -प्रतिमा बरवा, 5A साइड हॉकी में सिमडेगा टीम की कोच सह मैनेजर सुभिला मिंज, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियो को बधाई दी है.

Next Article

Exit mobile version