तीन गिरफ्तार, शराब जब्त

कार्रवाई. शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ की गयी छापामारी सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के अलावा सदर थाना क्षेत्र के अन्य इलाकों में हो रही शराब की अवैध बिक्री एवं निर्माण के खिलाफ पुलिस ने सघन छापामारी अभियान चलाया. प्रशिक्षु डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में खूंटीटोली शिव नगर में छापामारी अभियान चलाया गया. […]

कार्रवाई. शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ की गयी छापामारी

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के अलावा सदर थाना क्षेत्र के अन्य इलाकों में हो रही शराब की अवैध बिक्री एवं निर्माण के खिलाफ पुलिस ने सघन छापामारी अभियान चलाया. प्रशिक्षु डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में खूंटीटोली शिव नगर में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान लगभग 20 लीटर शराब जब्त किया गया और शराब बनाने की सामग्री (जावा) को नष्ट किया गया. इसके अलावा सुदामा होटल के मालिक के खूंटीटोली स्थित घर में विशेष रूप से छापामारी की गयी, जहां से बियर की 20 बोतलें बरामद की गयी. पुलिस ने सुदामा होटल के मालिक सुदामा साहू के अलावा खूंटीटोली शिव नगर से कंछा राम व मुन्ना राम को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >