जिले को पीएलएफआइ मुक्त बनायें : एसपी

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक बुधवार को बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता एसपी संजीव कुमार ने की. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश थाना प्रभारियों व ओपी प्रभारियों को दिया गया. साथ ही फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार […]

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक बुधवार को बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता एसपी संजीव कुमार ने की. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश थाना प्रभारियों व ओपी प्रभारियों को दिया गया. साथ ही फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों को पीछे भेजने का भी निर्देश दिया गया.
एसपी श्री कुमार ने कहा कि जिले को पीएलएफआइ मुक्त बनायें. जिले से पीएलएफआइ का पूर्ण रूप से सफाया करें. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने का हर संभव प्रयास करें. साथ ही गश्ती कार्य में भी तेजी लायें. एसपी ने कहा कि जनता से मधुर संबंध बनाते हुए उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का प्रयास करें.
बैठक में सभी थाना प्रभारियों ने पिछले माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में विशेष रूप से जिला व्यवहार न्यायालय के पीपी महेंद्र सिंह,
एपीपी अमित कुमार श्रीवास्तव व एपीपी सुभाष प्रसाद को भी बुलाया गया था. एसपी श्री कुमार ने उनके साथ भी कई विषयों पर विचार-विमर्श किया. मौके पर अभियान एएसपी निर्मल गोप, डीएसपी प्रदीप उरांव, प्रशिक्षु डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, पुलिस इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह व पुलिस इंस्पेक्टर आलोक कुमार के अलावा सभी थाना के थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >