मुठभेड़ में उग्रवादी ढेर, दो गिरफ्तार

सिमडेगा : बांसजोर ओपी क्षेत्र के सिंहारजोर पहानटोली जंगल में शनिवार की सुबह 4.30 बजे पुलिस व पीएलएफआइ उग्रवादियों में मुठभेड़ हुई. पुलिस ने विजय डांग दस्ते के एक उग्रवादी लुथर डांग उर्फ पांडू उर्फ लंबु (रायबोगा सुंदरगड़ निवासी) को मार गिराया. वहीं दो उग्रवादी प्रफुल किस्पोट्टा (सुंदरगढ लपड़ीपाड़ा) और प्रमोद लकड़ा (मुसाबेड़ा, सुदरगड़) को […]

सिमडेगा : बांसजोर ओपी क्षेत्र के सिंहारजोर पहानटोली जंगल में शनिवार की सुबह 4.30 बजे पुलिस व पीएलएफआइ उग्रवादियों में मुठभेड़ हुई. पुलिस ने विजय डांग दस्ते के एक उग्रवादी लुथर डांग उर्फ पांडू उर्फ लंबु (रायबोगा सुंदरगड़ निवासी) को मार गिराया. वहीं दो उग्रवादी प्रफुल किस्पोट्टा (सुंदरगढ लपड़ीपाड़ा) और प्रमोद लकड़ा (मुसाबेड़ा, सुदरगड़) को पकड़ लिया. जबकि विजय डांग समेत अन्य भागने में सफल रहे. एसपी संजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की. घटनास्थल से कारबाइन, एके- 47 (लोकल), दोनाली बंदूक -2, पिस्टल, वायरलेस सेट, 17 कारतूस आदि बरामद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >