सिमडेगा की बेटी की बदौलत भारत को मिली तीसरी जीत

सिमडेगा : एशियन यूथ ओलिंपिक गेम्स क्वालिफाइंग महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की. झारखंड के सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. बैंकाक के थाईलैंड में 25 से 29 अप्रैल तक आयोजित एशियन यूथ ओलिंपिक […]

सिमडेगा : एशियन यूथ ओलिंपिक गेम्स क्वालिफाइंग महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की. झारखंड के सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. बैंकाक के थाईलैंड में 25 से 29 अप्रैल तक आयोजित एशियन यूथ ओलिंपिक क्वालिफाइंग हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान थाईलैंड की टीम को 9-0 से पराजित कर पूरे अंक हासिल कर लिये. पिछले दो मैचों की तरह ही इस मैच में भी सिमडेगा की संगीता कुमारी ने धुंआधार प्रदर्शन करते हुए शानदार दो गोल दागे. इससे पूर्व के दो मैचों में संगीता 10 गोल कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >