झारखंड महिला हॉकी ने भोपाल को 16-0 से रौंद दिया

सिमडेगा : भोपाल में चल रही 8वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2018 में शुक्रवार को झारखंड महिला टीम ने अपने दूसरे मैच में मेजबान हॉकी भोपाल को 16-0 से पराजित किया. रीमा बखला ने मैच के 7वें मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर झारखंड काे बढ़त दिला दी. उसके बाद सभी […]

सिमडेगा : भोपाल में चल रही 8वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2018 में शुक्रवार को झारखंड महिला टीम ने अपने दूसरे मैच में मेजबान हॉकी भोपाल को 16-0 से पराजित किया. रीमा बखला ने मैच के 7वें मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर झारखंड काे बढ़त दिला दी. उसके बाद सभी खिलाड़ियों ने गोल की झड़ी लगा दी. दीपिका सोरेंग ने तीन गोल, अलबेला रानी टोप्पो ने तीन गोल, पिंकी एक्का ने चार गोप, अलका डुंगडुंग ने दो गोल, ब्यूटी डुंगडुंग ने दो गोल, प्रिया डुंगडुंग व रीमा बखला ने एक-एक गोल किया. झारखंड अपने दोनों मैच जीत कर छह अंक अर्जित कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >