सिमडेगा : बच्ची की मौत पर डीसी ने लिया संज्ञान, दिया मामले की जांच का आदेश
सिमडेगा : प्रभात खबर की प्रकाशित एक खबर पर शुक्रवार को उपायुक्त ने संज्ञान लिया. उपायुक्त ने एडिशनल कलेक्टर व सीओ को मामले की जांच का आदेश दिया है. ज्ञात हो कि गुरुवार को सदर अस्प्ताल में सोगड़ा निवासी रोशन तिर्की की पत्नी ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था. दोनों बच्ची की हालत खराब […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सिमडेगा : प्रभात खबर की प्रकाशित एक खबर पर शुक्रवार को उपायुक्त ने संज्ञान लिया. उपायुक्त ने एडिशनल कलेक्टर व सीओ को मामले की जांच का आदेश दिया है.
ज्ञात हो कि गुरुवार को सदर अस्प्ताल में सोगड़ा निवासी रोशन तिर्की की पत्नी ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था. दोनों बच्ची की हालत खराब थी. बच्चियों की स्थिति को देखते हुए चिकित्कसों ने जच्चा व दोनों बच्ची को रेफर कर दिया. वहीं घंटों बाद भी पीड़ित परिवार को एंबुलेंस नहीं मिला.