प्रशासन ने दी दो हजार रुपये की सहायता रािश

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के डुमरटोली मोड़ के समीप सिमडेगा कॉलेज के पीछे हाइवा की चपेट में आने से छठी कक्षा की छात्रा दुति कुमारी की मौत हो गयी. वह राजकीय बालिका उवि की छात्रा थी. घटना के संबंध में बताया कि कोनमेंजरा छोटकाटोली निवासी स्व गोविंद सिंह की पुत्री 14 वर्षीया दुति कुमारी सुबह […]

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के डुमरटोली मोड़ के समीप सिमडेगा कॉलेज के पीछे हाइवा की चपेट में आने से छठी कक्षा की छात्रा दुति कुमारी की मौत हो गयी. वह राजकीय बालिका उवि की छात्रा थी. घटना के संबंध में बताया कि कोनमेंजरा छोटकाटोली निवासी स्व गोविंद सिंह की पुत्री 14 वर्षीया दुति कुमारी सुबह लगभग सात बजे साइकिल से राजकीय बालिका उवि जा रही थी.

इसी क्रम में डुमरटोली मोड़ के समीप पीछे से एक हाइवा (जेएच 20 सी-3645) ने उसे चपेट में ले लिया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. इधर, दुर्घटना से गुस्साये लोगों ने वाहन को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया. शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही अंचल पदाधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा सदर अस्पताल पहुंचे और मृत बच्ची के परिजनों को सहायता राशि के रूप में दो हजार रुपये की राशि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >