दुकानें बंद रहीं, नहीं चले वाहन

सिमडेगा : भाकपा माओवादी द्वारा गुरुवार को आहूत झारखंड बंद का जिले में व्यापक असर देखा गया. सभी दुकान व प्रतिष्ठान बंद रहे. वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. महावीर जयंती होने के कारण सभी सरकारी दफ्तर स्वत: बंद रहे. बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा तथा सड़कें वीरान रहीं. सड़कों पर कम लोग […]

सिमडेगा : भाकपा माओवादी द्वारा गुरुवार को आहूत झारखंड बंद का जिले में व्यापक असर देखा गया. सभी दुकान व प्रतिष्ठान बंद रहे. वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. महावीर जयंती होने के कारण सभी सरकारी दफ्तर स्वत: बंद रहे. बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा तथा सड़कें वीरान रहीं.

सड़कों पर कम लोग ही नजर आये. लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा. चौक-चौराहों पर काफी कम भीड़ भाड़ देखी गयी. सब्जी मार्केट में भी बंद का असर देखा गया. ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली सब्जियां नहीं आ सकी. परिणाम स्वरूप सब्जी के मूल्य में तेजी देखी गयी.

रिक्शा चालक एवं दिहाड़ी मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मजदूर व रिक्शा चालक शहर तक आये, किंतु काम नहीं मिलने के कारण उन्हें बैरंग ही घर लौटना पड़ा. बंद के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जरूरत का सामान खरीदने के लिए लोगों को इधर-उधर भटकते देखा गया. जिले के बानो व ओड़गा में ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहा. सभी ट्रेन समय पर आयी तथा रवाना हुई. इधर जिले के कोलेबिरा, बानो, जलडेगा, बांसजोर,ठेठइटांगर, बोलबा, कुरडेग, केरसई व पाकरटांड़ आदि प्रखंडों में भी बंद असरदार रहा. समाचार लिखे जाने तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >