शतचंडी महायज्ञ में भाग लेने के लिए वनदुर्गा पहुंचे
सिमडेगा : धर्मांतरण करानेवालों को होटवार जेल भजेंगे. यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को सिमडेगा में कही. सीएम श्री दास हेलीकॉप्टर से वासंतिक नवरात्र शतचंडी महायज्ञ में भाग लेने के लिए वनदुर्गा पहुंचे थे. इस मौके पर रामरेखा धाम के महंत उमांकांत जी महाराज ने श्री दास का स्वागत शॉल भेंट कर किया. मुख्यमंत्री श्री दास ने मंदिर में माथा टेक कर मां के दर्शन किये.
श्री दास ने मालसाड़ा से नव दुर्गा होते हुए बेलकुबा सीमा तक सिंगल रोड को पीडब्लूडी में परिवर्तन करने का निर्देश विभाग को दिया.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मां की शक्ति से पांच छह वर्षो में झारखंड के गरीब गांवों के विकास के लिए काम करूंगा. इस अवसर पर सिमडेगा विधायक विमला प्रधान ने विकास कार्यों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में ओड़िशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से काफी संख्या में लोगों का
आगमन हुआ.
