पुलिस ने प्रेमी युगल को परिजनों को सौंपा

कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना पुलिस ने एक प्रेमी युगल को परिवार वालों को सौंप दिया. पुलिस के अनुसार, शाहपुर खास निवासी 21 वर्षीय उमेश बड़ाइक का अपने ही गांव की 22 वर्षीय सुमित्रा से प्रेम प्रसंग था. शादी के लिए घर से अनुमति नहीं मिलने के कारण दोनों एक सप्ताह पूर्व घर से भाग गये. […]

कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना पुलिस ने एक प्रेमी युगल को परिवार वालों को सौंप दिया. पुलिस के अनुसार, शाहपुर खास निवासी 21 वर्षीय उमेश बड़ाइक का अपने ही गांव की 22 वर्षीय सुमित्रा से प्रेम प्रसंग था. शादी के लिए घर से अनुमति नहीं मिलने के कारण दोनों एक सप्ताह पूर्व घर से भाग गये. बानो में स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में 16 मार्च को दोनों ने शादी कर ली. परंतु घर वालों के डर के कारण दोनों कोलेबिरा थाना पहुंच कर सुरक्षा की मांग की. थाना प्रभारी लक्ष्मण राम ने दोनों परिवार वालों को थाना बुला कर समझाया. दोनों परिवार राजी हुए तथा लड़के के पिता छंदू चिक बड़ाइक को उमेश एवं सुमित्रा को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >