गंदगी फैलानेवालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. सात फरवरी से 11 फरवरी तक विशेष अभियान चला कर साफ-सफाई का जायजा लिया जायेगा. शहर वासियों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किये गये हैं. विशेष दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान […]

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. सात फरवरी से 11 फरवरी तक विशेष अभियान चला कर साफ-सफाई का जायजा लिया जायेगा.
शहर वासियों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किये गये हैं. विशेष दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान के मालिकों को कूड़ादान रखने का निर्देश दिया गया है. चेतावनी दी गयी है कि किसी भी दुकान या मकान के सामने गंदगी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी तथा अर्थ दंड भी लगाया जायेगा. सात फरवरी से चलाये जाने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है
.
साथ ही उनके बीच सर्वेक्षण के लिए क्षेत्र भी बांटा गया है. मेन रोड, झूलन सिंह चौक व प्रिंस चौक में बीडीओ शशिंद्र कुमार बड़ाइक, मेन रोड, महावीर चौक में अंचल अधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा, नीचे बाजार, भट्ठीटोली व खैरनटोली में कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार मयंक भूषण, प्रिंस चौक, सोनारटोली पेट्रोल पंप तक कनीय अभियंता नंदु कुमार यादव, सलडेगा रोड, गांधी मैदान में कनीय अभियंता सुरेंद्र कुमार, मार्केट कांप्लेक्स, गुलजार गली, बाजारटांड़ में नगर प्रबंधक अनंत खलखो, कचहरी परिसर, सामटोली रोड, कुरडेग रोड में नगर प्रबंधक रोहित डेविड गुड़िया साफ-सफाई का जायजा लेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >