पुरनापानी ने खिताब पर कब्जा जमाया

ठेठइटांगर : ठेठइटांगर प्रखंड मैदान में आयोजित पुलिस-पब्लिक सदभावना क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मैच खेला गया. फाइनल में पुरनापानी की टीम ने सीडीनी सिक्सर क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीडीनी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 61 रन बनाये. जवाब में […]

ठेठइटांगर : ठेठइटांगर प्रखंड मैदान में आयोजित पुलिस-पब्लिक सदभावना क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मैच खेला गया. फाइनल में पुरनापानी की टीम ने सीडीनी सिक्सर क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सीडीनी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 61 रन बनाये. जवाब में पुरनापानी की टीम ने तीन विकेट शेष रहते ही 11वें ओवर में आवश्यक रन बना लिये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पुरनापानी के चुनु को दिया गया. मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शहबाज आलम को मिला.
विजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को छह हजार रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर अतिथि के रूप में बीडीओ शिवाजी भगत, थाना प्रभारी बृज कुमार व सीओ शालिनी पीयूषा डोना मिंज उपस्थित थे. निर्णायक की भूमिका राजा आलम, मनोज कुमार सिंह व स्कोरर की भूमिका मो मकसूद ने निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >