ट्रेलर की चपेट में आने से मौत

कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सिमडेगा-रांची मुख्य पथ एस मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, टेंपो पर सवार होकर कुछ लोग कोलेबिरा से सिमडेगा आ रहे थे. इसी क्रम में एस मोड़ के निकट एक ट्रेलर ने टेंपो को धक्का मार दिया. ट्रेलर के धक्के […]

कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सिमडेगा-रांची मुख्य पथ एस मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, टेंपो पर सवार होकर कुछ लोग कोलेबिरा से सिमडेगा आ रहे थे. इसी क्रम में एस मोड़ के निकट एक ट्रेलर ने टेंपो को धक्का मार दिया.
ट्रेलर के धक्के से टेंपो में सवार चौरापानी निवासी 18 वर्षीय रितेश हेमरोम रोड पर आ गिरा. इस दौरान ट्रेलर उसे रौंदते हुए पार हो गया, जिससे रितेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद उक्त ट्रेलर भी पलट गया. दुर्घटना के बाद ट्रेलर के चालक व खलासी फरार हो गये. सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >