सिमडेगा : इसलामपुर स्थित मदरसा फैजुर्रजा परिसर में अंजुमन फैजुर्रजा के तत्वावधान में सुन्नी बरेलवी समुदाय की बैठक अंजुमन के सदर मो शाहजहां खान की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिले के सभी कमेटियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में अंजुमन फैजुर्रजा को मरकज के रूप में मान्यता दी गयी.साथ ही अंजुमन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. एकजुटता पर बल देते हुए सभी कमेटियों को अंजुमन फैजुर्रजा के साथ मिल कर काम करने का निर्णय लिया गया गया.
बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई. साथ ही दहेज प्रथा,नशाखोरी सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करने का निर्णय लिया गया.उक्त कुरीतियों को दूर करने में अंजुमन के लोग सहयोग करेंगे.बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुमला अंजुमन के सदर व अन्य पदाधिकारियों ने अंजुमन फैजुर्रजा के कार्यों की सराहना करते हुए इसे और भी मजबूत बनाने की सलाह दी. अंजुमन के सदर ने कमेटी को सुचारु रूप से चलाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी.बैठक में जिले के ओड़गा, गिरदा, बानो, बोंबोटोली, लसिया, किंदिरकेला, अघरमा, सोखाटोली, कोलेबिरा,तामड़ा, नवाटोली, बसतपुर, कुरडेग, चापाडांड़, केरसई, रायबेड़ा, मतरामेटा, पंडरीपानी, कोनमेंजरा, खैरनटोली आदि गांव के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
