बानो की बेबी फरीदा आदिवासी लड़कियों को बना रही है हुनरमंद

बानो : बानो स्टेशन रोड स्थित लेडीज टेलर चलाने वाली बेबी फरीदा कोई पहचान की मोहताज नहीं है. खुद तो सिलाई-कढ़ाई कर अपने पैरो पर खड़ी है, कई लड़कियाें व महिलाओं को हुनर सिखला कर स्वरोजगार दिला रही है. बेबी फरीदा ने बताया कि परिवार के लोग कार्य के सिलसिले में बाहर चले जाते थे. […]

बानो : बानो स्टेशन रोड स्थित लेडीज टेलर चलाने वाली बेबी फरीदा कोई पहचान की मोहताज नहीं है. खुद तो सिलाई-कढ़ाई कर अपने पैरो पर खड़ी है, कई लड़कियाें व महिलाओं को हुनर सिखला कर स्वरोजगार दिला रही है.
बेबी फरीदा ने बताया कि परिवार के लोग कार्य के सिलसिले में बाहर चले जाते थे. घर पर अकेली रहती थी. वर्ष 2014 में घर पर ही सिलाई-कढ़ाई सेंटर खोल लिया. लड़कियां काम सिखाने का आग्रह करने लगी.
मैंने गरीब आदिवासी लड़कियाें को सिलाई सिखाने लगी. अब तक कई युवतियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया है. कई ने अपने गांवों में ही दुकान खोल लिया. बेबी फरीदा ने बताया कि इस कार्य में पति का भी सहयोग मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >