माओवादी बंद का जिले में व्यापक असर, बंद रही दुकानें नहीं चले वाहन

सिमडेगा: भाकपा माओवादी द्वारा आहूत बंद का जिले में व्यापक असर देखा गया. दुकानें बंद रही तथा वाहनों का परिचालन ठप रहा. बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा. यात्री वाहन नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वाहनों का परिचालन ठप रहने से मुख्य पथ पर भी सन्नाटा पसरा रहा. सरकारी […]

सिमडेगा: भाकपा माओवादी द्वारा आहूत बंद का जिले में व्यापक असर देखा गया. दुकानें बंद रही तथा वाहनों का परिचालन ठप रहा. बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा. यात्री वाहन नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वाहनों का परिचालन ठप रहने से मुख्य पथ पर भी सन्नाटा पसरा रहा. सरकारी दफ्तर खुले रहे, किंतु लोगों की उपस्थिति कम रही. स्कूल, कॉलेज खुले रहे.

दूर दराज से लोग शहर तक नहीं आ पाये. कचहरी परिसर में भी बंद का असर देखा गया. बंद के कारण वादों का निबटारा बाधित हुआ. डेली मार्केट भी बंद रहा. सब्जी मार्केट भी सुनसान रहा. साप्ताहिक हाट बाजार भी प्रभावित हुआ.

एक अनुमान के अनुसार, बंद के कारण लगभग एक करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ. इधर, जिले के बानो, कोलेबिरा, जलडेगा, बांसजोर, ठेठइटांगर, कुरडेग, बोलबा,केरसई व पाकरटांड़ प्रखंड में बंद असरदार रहा. बानो एवं ओड़गा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहा. सभी ट्रेनें समय से आयी तथा गयी. समाचार लिखे जाने तक कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >