सिमडेगा : जलडेगा में महिला को नंगा घुमाया, छह महिला गिरफ्तार

सिमडेगा: जलडेगा में एक महिला को नंगा कर दूर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड के भीतबुना चटकटोली गांव में एक महिला समिति की महिलाओं द्वारा अपने ही समूह की एक महिला को समूह की बैठक में पंचायती के दौरान […]

सिमडेगा: जलडेगा में एक महिला को नंगा कर दूर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड के भीतबुना चटकटोली गांव में एक महिला समिति की महिलाओं द्वारा अपने ही समूह की एक महिला को समूह की बैठक में पंचायती के दौरान 50 वर्षीय एक महिला को नंगा कर दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस द्वारा महिला समूह के आथा दर्जन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

जलडेगा थाना प्रभारी सामुएल लिंडा के अनुसार एक माह पूर्व चटकटोली गांव में महिला समिति समूह द्वारा अपने समूह की पंचायती के दौरान बहस के बीच ही महिलाओ द्वारा गुस्से में आकर अपने ही महिला सदस्य को नंगा कर दुर्व्यवहार किया गया था. शिकायतकर्ता के शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की. छानबीन के बाद उक्त महिला समिति के कोशिलया देवी, फुलमनी देवी, फुलमनी देवी, तारावती देवी सहित अन्य दो महिलाओं गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >