सिमडेगा के कोलेबिरा में ट्रक से टकरायी कार, कार के परखच्चे उड़े, रामगढ़ के युवक की घटनास्थल पर ही हो गयी मौत

रांची : झारखंड में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक घायल हो गया. घटना काेलेबिरा के पूतरीटोली अघरमा-रांची रोड के समीप सुबह 6 बजे हुई. सुबह-सुबह हुई वैगन आर कार की एक ट्रक से टक्कर हो गयी,जिसमें कार के परखच्चे उड़ गये.घटनास्थलपर ही एक युवक की […]

रांची : झारखंड में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक घायल हो गया. घटना काेलेबिरा के पूतरीटोली अघरमा-रांची रोड के समीप सुबह 6 बजे हुई. सुबह-सुबह हुई वैगन आर कार की एक ट्रक से टक्कर हो गयी,जिसमें कार के परखच्चे उड़ गये.घटनास्थलपर ही एक युवक की मौत हो गयी और कार का चालक घायल हो गया.

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं, हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस आज रात 12:30 बजे खुलेगी

पुलिस नियंत्रण कक्ष (काेलेबिरा) के अनुसार, बरकाकाना (हजारीबाग से राउलकेला की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गयी. हादसे में राेहित कुमार महताे की माैके पर हीमौत होगयी. 30 से 35 वर्ष के रोहित कुमार के बारे में बताया जाता है कि वह रामगढ़ जिला के गोला का रहने वाला था.

पुलिस ने बताया कि घायल कार ड्राईवर को काेलेबिरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक व घायल युवक के परिवार वालाें काे दुर्घटना की सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >