भूख से मरना शर्म की बात :सुनील सिंह

सिमडेगा: नगर परिषद कार्यालय के समीप कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया. मौके पर कार्यक्रम प्रभारी के रूप में प्रदेश के सुनील सिंह उपस्थित थे. धरना से पूर्व सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं इंदिरा गांधी की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. सुनील सिंह ने कहा कि भूख से मरना झारखंड सरकार के […]

सिमडेगा: नगर परिषद कार्यालय के समीप कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया. मौके पर कार्यक्रम प्रभारी के रूप में प्रदेश के सुनील सिंह उपस्थित थे. धरना से पूर्व सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं इंदिरा गांधी की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. सुनील सिंह ने कहा कि भूख से मरना झारखंड सरकार के लिए शर्म की बात है.

एक ओर जहां लोग भूख से मर रहे हैं, वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री सरकार के एक हजार दिन पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग निष्क्रिय है. जिलाध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला ने कहा कि भाजपा देश एवं राज्य को बर्बाद करने में लगी है. सरकार को गरीबों की चिंता नहीं है.

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बेंजामिन लकड़ा, पूर्व विधायक नियेल तिर्की सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीडी सिंह, विक्सल कोनगाड़ी, खुशी कुमार, दिलीप तिर्की, रावेल लकड़ा, अनूप लकड़ा, रोसा केरकेट्टा, अंजेला तिग्गा, सीमा सीता एक्का, विशाल तिर्की, आकाश सिंह, जेम्स पी केरकेट्टा, प्रो रंजीत कुमार चौधरी, जोलिमा लकड़ा, शीला देवी, रोस प्रतिमा सोरेंग, सुशील लकड़ा, नीलम राकेश मिंज, अशफाक आलम, महताब आलम, मो जमीर खान, कैलाश बामलिया व मो समी आलम सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >