पहली फसल प्रभु को समर्पित करें:फादर तोबियस

सिमडेगा: सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में नवाखानी पर्व मनाया गया. इस अवसर पर मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया.पहली मिस्सा फादर अरविंद खाखा एवं दूसरी मिस्सा फादर तोबियस केरकेट्टा ने संपन्न करायी. इस अवसर पर ईश्वर द्वारा प्राप्त सभी वरदानों के लिये ईश्वर को धन्यवाद दिया गया. अच्छी पैदावार, अच्छी बारिश एवं […]

सिमडेगा: सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में नवाखानी पर्व मनाया गया. इस अवसर पर मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया.पहली मिस्सा फादर अरविंद खाखा एवं दूसरी मिस्सा फादर तोबियस केरकेट्टा ने संपन्न करायी. इस अवसर पर ईश्वर द्वारा प्राप्त सभी वरदानों के लिये ईश्वर को धन्यवाद दिया गया.

अच्छी पैदावार, अच्छी बारिश एवं अच्छे जलवायु के लिये भी ईश्वर के प्रति आभार प्रकट किया गया.साथ ही लोगों ने उपज की पहली फसल ईश्वर को समर्पित किया.इस मौके पर फादर तोबियस केरकेट्टा ने कहा कि उपज की पहली फसल ईश्वर को समर्पित करें. ईश्वर के कृपा से ही हमें अच्छे फसल मिलते हैं.

साथ ही उनके कृपा से ही अच्छी बारिश एवं अच्छा जलवायु प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु की प्रार्थना करें. प्रार्थना से ही ईश्वर के करीब होते हैं. ईश्वर की कृपा प्राप्त करना सभी के लिये जरूरी है. मिस्सा गीत संचालन सोमटोली की मंडली द्वारा किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कैथोलिक सभा एवं महिला संघ के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >