समाज के प्रेरणास्रोत बने प्रो केदार प्रसाद, सर्वेश्वरी समूह को ढाई करोड़ की संपत्ति दान दी

सिमडेगा: आज के परिवेश में समाज में जहां लोग धन दौलत के लिये सभी तरह के कर्म करने के लिए तैयार रहते है. रिश्ते तक की परवाह नहीं करते. वहीं प्रो केदार प्रसाद अपने जीवन काल में ही लगभग तीन करोड़ की संपत्ति सर्वेश्वरी समूह को दान दे दी. अब प्रो केदार प्रसाद हमारे बीच […]

सिमडेगा: आज के परिवेश में समाज में जहां लोग धन दौलत के लिये सभी तरह के कर्म करने के लिए तैयार रहते है. रिश्ते तक की परवाह नहीं करते. वहीं प्रो केदार प्रसाद अपने जीवन काल में ही लगभग तीन करोड़ की संपत्ति सर्वेश्वरी समूह को दान दे दी. अब प्रो केदार प्रसाद हमारे बीच नहीं रहे. लेकिन वे कर्मो से हर किसी को हमेशा याद रहेंगे.

प्रो केदार प्रसाद ने अपने जीवनकाल में मानव जीवन के उच्च आर्दश को स्थापित करते हुए वसीयतनामा तैयार कर सर्वेश्वरी समूह को दान कर दिया. इधर 28 अक्तूबर को प्रो केदार दुनिया छोड़ कर चले गये. गंभीर बीमारी के बाद भी लगभग तीन दशक तक प्रो केदार प्रसाद ने मृत्यु को अपने से दूर रखा. प्रो केदार प्रसाद का इलाज क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर में चल रहा था. 2007 में प्रो केदार प्रसाद को विश्व स्तरीय मेडिकल कांफ्रेंस में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. प्रो केदार प्रसाद का हेमोग्लोबिन लगभग छह था. प्लेटलेटस डेढ़ लाख के स्थान पर मात्र 25 हजार था.

75 प्रतिशत लीवर काम करना बंद कर दिया था. इसके बाद भी संयमित जीवन जीते हुए अपने नित्यक्रिया के बल पर लगभग 30 वर्षों तक मृत्यु को अपने से दूर रखने में कामयाब रहे. यह मेडिकल साईंस के लिये आश्चर्य का विषय बना रहा. परिवार में पत्नी के अलावा पांच पुत्रियां हैं. सभी पुत्रियों की शादी हो चुकी है.
प्रो केदार प्रसाद सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा के के आधार स्तंभ थे. 1970 में कॉलेज में योगदान दिया तथा 2000 में सेवानिवृत्त हो गये. उन्होंने अच्छे शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनायी.
संपत्ति में क्या-क्या है
सलडेगा में प्रो केदार प्रसाद के नाम पर 16 डिसमिल जमीन है, इस पर एक मंजिला मकान बना हुआ है. इसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >