सिमडेगा : दीपावली के दिन महावीर चौक स्थित धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस फेंकने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. आक्रोशित भीड़ से बचाने के लिए आरोपी युवक तैयब अली को पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक दुकान में बंद कर दिया. कुछ देर बाद जब पुलिस उसे थाना ले जाने लगी, तो लोगों ने आरोपी को सौंपने की मांग की. पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज
सिमडेगा में माहौल िबगाड़ने की साजिश, लाठीचार्ज, बंद
सिमडेगा : दीपावली के दिन महावीर चौक स्थित धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस फेंकने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. आक्रोशित भीड़ से बचाने के लिए आरोपी युवक तैयब अली को पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक दुकान में बंद कर दिया. कुछ देर बाद जब पुलिस उसे थाना ले जाने लगी, तो […]

कर दिया.
िसमडेगा में माहौल िबगाड़ने…
उक्त घटना में जनसेवक रामप्रताप प्रसाद सहित एक अन्य युवक घायल हो गया. कई अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं. लोगों ने कहा कि पुलिस ने बेवजह लाठीचार्ज किया. वे लोग पकड़े गये व्यक्ति से घटना के सूत्रधार के बारे में पूछना चाह रहे थे और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. घटना काे लेकर िसमडेगा बंद रहा.
शुक्रवार को गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम
लाठीचार्ज के विरोध में गुस्साये लोगों ने शुक्रवार को महावीर चौक को पुन: जाम कर दिया. पुलिस प्रशासन के बार-बार आग्रह करने के बाद भी लोग जाम समाप्त करने को तैयार नहीं थे. पुलिस ने िफर से लाठीचार्ज कर दिया. आंदोलन कर रहे लोगों का कहना था कि बेकसूर लोगों को पुलिस ने पीटा.
दो दिन लगातार फेंका प्रतिबंधित मांस
लोगों के अनुसार, पुलिस उदासीनता के कारण दूसरे दिन की घटना घटी. धनतेरस के दिन भी धार्मिक स्थल में प्रतिबंधित मांस फेंका गया था. लोगों ने उस दिन विरोध किया तो पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा िदया था. दीपावली के दिन भी उक्त धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस फेंका गया था, लेकिन कोई सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराया गया था. धार्मिक स्थल में लगा सीसीटीवी भी डेढ़ माह से खराब है.
बॉक्स
अफवाह पर ध्यान नहीं दे: प्रशासन
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व एसपी राजीव रंजन सिंह ने अपील कर कहा है कि वे लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दे. आरोपी को पकड़ लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उसके पीछे अगर कोई है तो उसे भी बख्शा नहीं जायेगा. एसपी ने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया है.