दुर्घटना में मौत, विरोध में रोड जाम

ठेठइटांगर: बांसजोर थाना क्षेत्र के तरगा स्थित मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ जाम कर नारेबाजी की. जानकारी के मुताबिक, तरगा नवाटोली निवासी सुकरा साव उर्फ लौवा साव (45) दिन के करीब 11 बजे पैदल जा रहा था. इसी क्रम […]

ठेठइटांगर: बांसजोर थाना क्षेत्र के तरगा स्थित मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ जाम कर नारेबाजी की. जानकारी के मुताबिक, तरगा नवाटोली निवासी सुकरा साव उर्फ लौवा साव (45) दिन के करीब 11 बजे पैदल जा रहा था.

इसी क्रम में सिमडेगा से राउरकेला की ओर जा रहे एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिये, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. वे प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

जाम की सूचना पर बांसजोर थाना प्रभारी आशुतोष नारायण पुलिस बल के साथ पहुंचे. प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी भी जाम स्थल पहुंचे. प्रखंड प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को सहायता राशि के रूप में तीन हजार रुपये की राशि दी गयी. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम करीब 1:30 बजे हटा लिया गया. सड़क जाम लगभग डेढ़ घंटे रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >