जल, जंगल, जमीन बचाने का संकल्प

सिमडेगा: कोलेबिरा प्रखंड की टुटीकेल पंचायत के बड़काटोली में ग्राम सभा की बैठक हुई. बैठक में वन अधिकार कानून 2006 पर चर्चा की गयी. आरोप लगाया गया कि सरकार साजिश के तहत आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन को छीनने का प्रयास कर रही है. सरकार की लापरवाही से ही जगंल एवं वन्य प्राणियों का विनाश […]

सिमडेगा: कोलेबिरा प्रखंड की टुटीकेल पंचायत के बड़काटोली में ग्राम सभा की बैठक हुई. बैठक में वन अधिकार कानून 2006 पर चर्चा की गयी. आरोप लगाया गया कि सरकार साजिश के तहत आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन को छीनने का प्रयास कर रही है.

सरकार की लापरवाही से ही जगंल एवं वन्य प्राणियों का विनाश हो रहा है. बैठक में जल, जंगल, जमीन बचाने का संकल्प लिया गया. मौके पर झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के समन्वयक विक्सल कोनगाड़ी, अलविना डांग, तिंतुस डांग, राजेश पाहन, सामुएल डांग, धनमसीह कंडुलना, विश्राम डांग, नैमन डांग, नेलसन डांग, सुदर्शन डांग, संतोष डांग, गीता डांग, जुनास डांग व मनसिद्ध डांग सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >