ब्लड डोनर ग्रुप ने किया रक्त दान

सिमडेगा: सोशल मीडिया सक्रिय ब्लड डोनर ग्रुप जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है. ग्रुप के सदस्य रक्तदान करते हैं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं. इसी का परिणाम है कि करीब 350 लोग इस ग्रुप से जुड़ चुके हैं. ग्रुप के सदस्य अब तक 150 यूनिट रक्तदान कर चुके हैं. ब्लड […]

सिमडेगा: सोशल मीडिया सक्रिय ब्लड डोनर ग्रुप जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है. ग्रुप के सदस्य रक्तदान करते हैं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं. इसी का परिणाम है कि करीब 350 लोग इस ग्रुप से जुड़ चुके हैं. ग्रुप के सदस्य अब तक 150 यूनिट रक्तदान कर चुके हैं. ब्लड डोनर ग्रुप के इस कार्य की सराहना हो रही है. किसी भी व्यक्ति को ब्लड की जरूरत होती है, तो उसे ग्रुप में मैसेज डाल दिया जाता है. मैसेज आते ही है ग्रुप के सदस्य सक्रिय हो जाते हैं और रोगी के लिए ब्लड उपलब्ध कराते हैं.

इस ग्रुप का तार रांची व राउरकेला से भी जुड़ा है. रांची व राउरकेला में भी जरूरत पड़ने पर ब्लड उपलब्ध करा दिया जाता है. ग्रुप के सदस्य स्वयं अस्पताल जाकर रक्तदान करते हैं.

इसी क्रम में गुरुवार को ग्रुप के गुडू झा, रतन केसरी, आनंद कुजूर, मो फहीम व तुलसी ने रोगियों के लिए रक्तदान किया. उन्होंने सदर अस्पताल में भरती कुंती कुमारी, पुष्पा देवी व हन्ना कुल्लू के लिए एवं शांति भवन मेडिकल सेंटर में मुनेश्वर प्रसाद एवं थेलेसीमिया से पीड़ित मरीज के लिए रक्तदान किया. इस कार्य सिमडेगा ब्लड डोनर ग्रुप के सदस्य विनीत मित्तल, नरेश शर्मा नरेशी, मो खुबैब , प्रेम प्रकाश गिरी, कात्यानी प्रसाद व सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >