सिमडेगा में वज्रपात की चपेट में आने से 10 बकरियों की मौत, पशुपालकों में मायूसी

सिमडेगा के सलडेगा में आकाशीय बिजली गिरने से 10 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई. पशुपालक ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

सिमडेगा : जिले के सलडेगा सरना मंदिर के समीप मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से 10 बकरियों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सलडेगा टोंगरीटोली निवासी रतन महतो अपने पुत्र के साथ सरना मंदिर के समीप स्थित खेत में बकरियों को चरा रहे थे.

पेड़ के नीचे खड़ी थीं सभी बकरियां

इस दौरान दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश से बचने के लिए सभी बकरियां एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गयीं. इस क्रम में तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से 10 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी.

पशुपालक में मायूसी

घटना के बाद पशुपालक और उसके परिजनों में मायूसी है. उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >