यहां लगा यमराज का दरबार.... फिर हुआ कुछ ऐसा...

राजनगर के एकेडमिक इंग्लिश हाई स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. छात्रों ने यमराज का दरबार नाटक ने सबका मन मोह लिया.

राजनगर: राजनागर प्रखंड क्षेत्र के एकेडमिक इंग्लिश हाई स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

'यमराज का दरबार' और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

उत्सव की शुरुआत गणेश वंदना और स्वागत गीत से हुई. इसके बाद बच्चों ने मंच पर 'यमराज का दरबार' जैसे हास्य-व्यंग्य और संदेशपरक नाटक का मंचन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. इसके अलावा विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य और मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया. बच्चों के हर प्रदर्शन पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

शिक्षा और शिक्षकों की भूमिका पर प्रधानाध्यापक के विचार

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक मिश्र ने कहा कि शिक्षक दिवस महज एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह दिन शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है. शिक्षक समाज के सच्चे भविष्य निर्माता होते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन और प्रतिभा की सराहना की. इस सफल आयोजन में विनोद कुमार राय, सुजीत प्रधान, दुर्गा प्रसाद दास, नेहा शर्मा, संचिता बेरा, प्रवीण पति और राखी कुंभकार समेत अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा. क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी यह पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Surendra mardi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >