seraikela kharsawan news: चांडिल बाइपास के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल

दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े

चांडिल.

चांडिल बाइपास सड़क पर रविवार की शाम करीब पांच बजे दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गयी. हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दोनों बाइक की परखच्चे उड़ गये. घायलों की पहचान चांडिल के सुकसारी निवासी नरेन महतो के पुत्र मुकेश कुमार महतो (18), विद्दुत महतो (16), नीमडीह के फरेंगा निवासी करम महतो (20) व शुभम शर्मा (17) शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार महतो (18), विद्दुत महतो (16), नीमडीह के फरेंगा निवासी करम महतो (20) रामनवमी जुलूस में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान लेंगडीह से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ घटनास्थल पर पहुंच कर एम्बुलेंस से चारों को चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद घायलों को एमजीएम रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

DEVENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >