Seraikela News : बाइक स्किड होने से दो वर्षीय बालक समेत तीन घायल

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग डीवीसी के पास हुई दुर्घटना

राजनगर. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच 220) के डीवीसी के समीप बाइक स्किड करने से तीन लोग घायल हो गये. घायलों में एक नाबालिग व बच्चा भी शामिल है. घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया. घटना दिन के ढाई बजे की है. मालूम हो कि हनुमातबेड़ा गांव के सनातन सरदार (18), भाई बुधराय सरदार एवं दो साल का बच्चा राजनगर सीएचसी आ रहे थे. बाइक की रफ्तार तेज होने से बाइक स्किड कर गयी. सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया. सनातन सरदार के बायें पैर की दो जगह हड्डी टूट गयी है. बताया जा रहा है कि दो बर्षीय बच्चा की मां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में बीमारी के कारण भर्ती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >