Seraikela Kharsawan News : खरसावां-चक्रधरपुर सड़क पर सुधरेगी राइडिंग की क्वालिटी

खरसावां से चक्रधरपुर तक का सफर और भी सुहाना होगा. करीब 12.28 करोड़ रुपये खर्च कर खरसावां से चक्रधरपुर जाने वाली सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधरेगी.

खरसावां.

खरसावां से चक्रधरपुर तक का सफर और भी सुहाना होगा. करीब 12.28 करोड़ रुपये खर्च कर खरसावां से चक्रधरपुर जाने वाली सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधरेगी. पथ निर्माण विभाग की ओर से निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली है. खरसावां-चक्रधरपुर सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार होने से बड़ी आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी. मालूम हो कि खरसावां, आमदा समेत खूंटपानी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग चक्रधरपुर जाने के लिए इस सड़क का उपयोग करते हैं. सवारी वाहनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में माल वाहक वाहनों का भी इसी मार्ग से आवागमन होता है. परंतु इस सड़क की कई जगहों पर पिच उखड़ गयी है. कुछ जगहों पर गड्ढे बन गये हैं, तो कुछ जगहों पर सड़क दरक गयी है. ऐसे में खरसावां-चक्रधरपुर सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य से आवागमन में सहूलियत होगी. राज्य सरकार की ओर से इस योजना को मंजूरी मिलने पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >