Seraikela Kharsawan News : राजनगर : घायल के इलाज का खर्च उठाने पर बनी सहमति, सात घंटे बाद हटाया जाम

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) स्थित राजनगर मुख्य बाजार के सिदो-कान्हू चौक पर बीती रात सड़क दुर्घटना में पशुपालक रातु हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए

राजनगर. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) स्थित राजनगर मुख्य बाजार के सिदो-कान्हू चौक पर बीती रात सड़क दुर्घटना में पशुपालक रातु हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज अभी जारी है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जो करीब सात घंटे तक जारी रहा.

लोहे की चादर से लगी चोट:

मिली जानकारी के अनुसार, चाईबासा की ओर जा रहे एक ट्रक में लदा लोहे का चादर गाड़ी से बाहर निकला हुआ था. इसी दौरान रातु हांसदा तारा होटल में चाय पीकर जैसे ही बाहर निकले, वह उस निकले हुए लोहे की चादर की चपेट में आ गए. टक्कर लगते ही वे वहीं गिरकर घायल हो गए.

ग्रामीण आक्रोशित, सड़क जाम किया

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और तुरंत सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम शाम साढ़े आठ बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह लगभग साढ़े तीन बजे तक जारी रहा.प्रशासन से वार्ता के बाद खुला जामजाम हटवाने के लिए थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रारंभिक प्रयास सफल नहीं रहा. इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार और अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. वार्ता के दौरान घायल रातु हांसदा के इलाज का पूरा खर्च उठाने की सहमति बनी, जिसके बाद ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े तीन बजे जाम हटा दिया. जाम हटने के बाद एनएच-220 पर आवागमन फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गया. प्रशासन ने मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने पर राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >