Seraikela Kharsawan News : किसान, आदिवासी व मूलवासी विरोधी है सरकार : सत्यनारायण महतो

आजसू की बैठक में सांगठनिक मजबूती के लिए प्रखंड प्रभारी मनोनीत

सरायकेला. सरायकेला में आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक मंगलवार को केंद्रीय सचिव सह मुख्य संयोजक सत्यनारायण महतो उर्फ माकड़ महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गयी. युवाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की ओर से दिये गये टास्क को तय समय सीमा में पूरा करने पर चर्चा हुई. सत्यनारायण महतो ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाए. बूथ कमेटियों का गठन शीघ्र पूरा हो. राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार किसान और आदिवासी-मूलवासी विरोधी है. राज्य के अस्पतालों में चिकित्सक और संसाधनों की भारी कमी है. ऐसे में सरकार “रिम्स-2 ” का निर्माण कर आदिवासियों की जमीन छीनने की योजना बना रही है. उन्होंने सरकार से पहले मौजूदा अस्पतालों को व्यवस्थित करने की मांग की.

आदिवासियों की जमीन छीन रही

आजसू पार्टी की जिला बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामरतन महतो ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नगड़ी में आदिवासियों की जमीन जबरन छीनने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी इस कदम का विरोध करती है. मौके पर दिनेश कुमार महतो, दुर्गाचरण महतो, अंगूर महतो, भोलानाथ प्रधान, सालखान टुडू, शिव कुमार शाह आदि उपस्थित थे.

संगठन की मजबूती को प्रखंड प्रभारी मनोनीत:

सरायकेला- दुर्गाचरण महतो, खरसावां-रामरतन महतो, गम्हरिया- दिनेश हांसदा, राजनगर- दिनेश कुमार महतो, कुचाई- बसंत कुमार महतो, सरायकेला शहरी- सत्यनारायण महतो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >