Seraikela Kharsawan News : पदाधिकारियों के कार्यों की जांच कर जवाबदेही तय करें

पदाधिकारियों के कार्यों की जांच कर जवाबदेही तय करें

सरायकेला. सरायकेला-खरसावां जिले के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आशीष अग्रवाल ने गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने बीडीओ अभय द्विवेदी व अंचलाधिकारी को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने, क्षेत्रीय पदाधिकारियों की जवाबदेही तय कर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मनरेगा योजनाओं की स्थिति देखी:

डीडीसी ने प्रखंड परिसर में नव निर्मित गोदाम (खाद्य आपूर्ति विभाग) का निरीक्षण किया. वहीं, शिव शक्ति महिला समिति, गायत्री नगर के राशन वितरण केंद्र को 31 मई तक शत प्रतिशत राशन वितरण का निर्देश दिया. रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा गांव में नरेन महतो व रेणुका महतो की ओर से मनरेगा से आम बागवानी, दीदी बाड़ी, बिरसा कूप व बत्तख पालन की जानकारी ली. आम की फसल को बाजार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

लाभुकों से किया संवाद, आवास समय पर पूरा करने को कहा:

डीडीसी ने लाभुकों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली. अपने आस-पास के लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा. बुरुडीह पंचायत में जल-जीवन मिशन योजना और अबुआ आवास योजना का स्थल निरीक्षण किया. लाभुकों को आवास निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >