चांडिल : हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर पटका, गंभीर, एमजीएम रेफर

नीमडीह के कादला गांव के सालटांड़ टोला में सोमवार की सुबह हाथी ने गुनीता महतो (42) को सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

चांडिल. नीमडीह के कादला गांव के सालटांड़ टोला में सोमवार की सुबह हाथी ने गुनीता महतो (42) को सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना सोमवार की सुबह करीब पांच बजे की है. बताया जाता है कि महिला शौच के लिए गयी थी. हाथी को देखकर महिला वहां से भागने लगी, तभी हाथी ने दौड़ाकर उसे सूंड से उठाकर पटक दिया. महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास महुआ चुनने रहे लोगों ने हो-हल्ला कर हाथी को भगाया. बताया जाता है कि हाथी झुंड से बिछड़ गया है.

इलाज के वन विभाग ने 10 हजार रुपये दिये

हाथी के हमले की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तत्काल रघुनाथपुर सीएचसी इलाज के लिए ले गये. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल महिला को एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. घायल महिला के बायां हाथ टूट गया है. उसके सिर और मुंह में भी गंभीर चोटें लगी है. हाथी के हमले से ग्रामीणों में दहशत है. घटना के बाद वन विभाग ने इलाज़ के लिए तत्काल 10 हजार रुपये महिला के परिजनों को दिये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >