Seraikela Kharsawan News : भोगनाडीह की घटना भाजपा की साजिश

सरायकेला. झामुमो जिला समिति की बैठक में शामिल हुए महासचिव विनोद पांडे, कहा

सरायकेला

. परिसदन में मंगलवार को झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में जिला समिति को बैठक हुई. बैठक में झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने भोगनाडीह में हूल दिवस पर हुई घटना को भाजपा की साजिश का हिस्सा बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य को बदनाम करना चाहती है. मंगलवार को हुई बैठक में जिला से सांगठनिक स्थिति की समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही संगठन में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने, सरकार व संगठन में समन्वय बनाते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

भोगनाडीह की घटना की होगी उच्चस्तरीय जांच:

श्री पांडे ने कहा कि भोगनाडीह की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इस घटना की जांच की जायेगी. राज्य को बदनाम करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी. कहा कि घटना के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराने वाले प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को यह बताना चाहिए कि आखिर मंडल मुर्मू कौन हैं, जिनको आगे करके सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के समाधि स्थल पर कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि मंडल मुर्मू वही इंसान हैं जिनको राज्य की भाजपा के कुछ शीर्ष नेता विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन के विपक्ष में नामांकन कराया था, उस समय इन नेताओं द्वारा हेमंत सोरेन के नॉमिनेशन को रद्द करवाने के लिए हर प्रकार के हथकंडा को अपनाया था. भाजपा राज्य को बदनाम करने के लिए हर प्रकार का हथकंडा अपना रही है.

बैठक में ये हुए शामिल:

मौके पर ईचागढ़ विधानसभा की विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली,गणेश चौधरी, भोला महांती, कृष्णा बास्के, विशु हेंब्रम,शंभु आचार्य, करम सिंह मुंडा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >