Seraikela Kharsawan News : तेज रफ्तार ट्रेलर के धक्के से ऑटो सवार की घटनास्थल पर मौत

हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर जमशेदपुर की ओर भागा

चौका. चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 (झाबरी नतुनहीह गांव) के पास शनिवार सुबह 11:30 बजे ऑटो को पीछे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और ऑटो पर सवार एक व्यक्ति का सिर ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गया. हादसे में सवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद ट्रेलर टाटा की ओर भाग गया. सूचना पाकर चौका पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार, ऑटो रांगामाटी से सवारी लेकर चौका की ओर आ रहा था. इसमें एक व्यक्ति, एक महिला और दो बच्चे सवार थे. टक्कर के समय ऑटो चालक और अन्य सवारी ऑटो के अंदर होने के कारण सुरक्षित रहे, उन्हें हल्की चोटें आयी हैं. भाजयुमो नेता आकाश महतो और बजरंग दल के कार्यकर्ता नयन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली.

सरायकेला में दो अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल

सरायकेला. सरायकेला कांड्रा मार्ग पर शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में होमगार्ड रवि सरदार (59) और एक एएनएम नर्स सुषमावती सिंकू (45) गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला भेजा जहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद एमजीएम रेफर किया गया.

स्कूटी के सामने आयी बकरी को बचाने में गिरी नर्स,

पहली घटना सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर साहेबगंज के समीप घटी. घटना में मिली जानकारी के अनुसार घायल नर्स प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगनी में पदस्थापित है. शनिवार को वह स्कूटी से सरायकेला सामुदायिक केंद्र वैक्सीन लेने आयी थी. वैक्सीन लेकर वह वैक्सीनेशन करने जा रही थी. इसी क्रम में साहेबगंज के समीप अचानक से बकरी स्कूटी के सामने आ गयी जिससे नर्स अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गयी.

होमगार्ड जवान ने बाइक से मारी टक्कर,

दूसरी घटना सुबह करीब 5 बजे की है. रवि सरदार सीजेएम आवास में तैनात हैं. शनिवार की सुबह वे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. जैसे ही एसडीपीओ आवास के समीप पहुंचे तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना में होमगार्ड का पैर टूट गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >