seraikela kharsawan news: शादी समारोह से लौट रहा छोटा हाथी पेड़ से टकरा कर पलटा, किशोर की मौत, 23 घायल

खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग के बोरडा के पास पिकअप पलटने से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

खरसावां.

खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग पर बोरडा के पास पिकअप वैन (छोटा हाथी-जेएच 05 डीएक्स /3634) अनियंत्रित होकर पलटने से लक्ष्मण कुम्हार(17) की मौत हो गयी, जबकि 23 लोग घायल हो गये. मृतक लक्ष्मण खरसावां के कुम्हार रिडींग गांव का रहने वाला था. घायलों में 5 महिला, 8 बच्चे व10 पुरुष शामिल हैं. दुर्घटना में गंभीर रूप से पांच घायलों को जमशेदपुर के टीएमएच व चार घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक महिला का उपचार खरसावां के निजी अस्पताल में चल रहा है. बाकी लोगों को सरायकेला सदर अस्पताल व खरसावां सीएचसी में उपचार कर छोड़ दिया गया.

शादी का भोज खाकर लौट रहे थे सभी:

जानकारी के मुताबिक, खरसावां के कुम्हार रिडींग गांव के करीब दो दर्जन से अधिक लोग रविवार को एक पिकअप वैन (छोटा हाथी) में सवार होकर शादी का भोज खाने के लिए चक्रधरपुर के चैनपुर गांव गये थे. रात को समारोह से लौटने के दौरान आमदा-खरसावां मुख्य मार्ग के बोरडा स्कूल के पास रात करीब एक बजे वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गया. दुर्घटना में घायलों को खरसावां सीएचसी व कुछ लोगों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में गंभीर रूप से घायल 9 लोगों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. वहीं मामूली रूप से घायलों की मरहमपट्टी कर घर भेज दिया गया. खरसावां सीएचसी से भी कुछ लोगों का प्राथमिक उपचार कर घर भेजा गया. दुर्घटना में घायल एक महिला का खरसावां के निजी अस्पताल उपचार चल रहा है.

बाराती बस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया:

सड़क दुर्घटना में घायलों को रविवार की रात करीब 2.40 बजे सरायकेला के सदर अस्पताल पहुंचाया गया. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने तत्परता दिखाते एक बाराती गाड़ी की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अन्य बारातियों ने भी मदद की.

हादसे की सूचना के बाद देर रात अस्पताल पहुंचे डीसी-एसपी

सदर अस्पताल में देर रात को डॉ चंदन कुमार समेत अन्य चिकित्सकों ने उपचार किया. इधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिले के डीसी रवि शंकर शुक्ला, एसपी मुकेश लुणायत, एसडीपीओ समीर सावैयां भी अहले सुबह करीब तीन बजे सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने घायलों का बेहतर उपचार करने का निर्देश दिया.

—————–

दुर्घटना में मृत :

लक्ष्मण कुम्हार (17), ग्राम : कुम्हार रिडींग, खरसावां

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल (टीएमएच में भर्ती ) :

शिवनाथ कुम्हार (33), रूपेश कुम्हार (12), बिरला कुम्हारिन (31), अभिषेक कुम्हार (14), विमला देवी (55).

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल (एमजीएम में भर्ती )

: देव कुम्हार (22), मनीष कुम्हार (7), ऋषि कुम्हार (22), राज कुमार कुम्हार (17).

घायल (खरसावां के निजी अस्पताल में भर्ती ) :

गोवामनी कुम्हारिन (70)

दुर्घटना में का घायल (प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ गया) :

जय सिंह कुम्हार, काली दास कुम्हार, राहुल कुम्हार, यशवंत कुम्हार, जीत कुम्हार, संध्यामुनी कुम्हार, अंकित कुम्हार, कालीदा कुम्हार, विश्वजीत कुम्हार.3 केएसएन 1 : सड़क दुर्घटना में मृत युवक3 केएसएन 2 : दुर्घटना स्थल पर मृत पड़ा युवक का शव3 केएसएन 3 : खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग पर बोरडा के पास दुर्घटनाग्रस्त पिकऑप वैन (छोटा हाथी)3 केएसएन 4 : सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल ले जाते लोग3 केएसएन 5, 6, 7,8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16 : बोरडा के पास पिकऑप वैन पलटने से घायल हुए लोग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >