ओड़िया भाषा के प्रचार-प्रसार का शिक्षकों ने लिया संकल्प

ओड़िया भाषा में पठन पाठन के लिये अपने स्कूलों में कम से कम 10 बच्चों का नामांकन करायेंगे शिक्षक

खरसावां.

खरसावां के राजबाड़ी परिसर में उत्कल सम्मेलनी ओड़िया शिक्षक संघ की बैठक जिला पर्यवेक्षक सुशील षाड़ंगी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में तय हुआ कि एक अप्रैल को उत्कल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. उत्कल दिवस को भव्य रूप देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. बैठक में उत्कल सम्मेलनी शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों के नए सत्र में कम से कम 10 बच्चों को ओड़िया भाषा में पठन-पाठन के लिए नामांकन कराने का संकल्प लिया. इसके लिये ओड़िया समुदाय के लोगों से संपंर्क कर जागरूक करने तथा मातृभाषा में पठन-पाठन करने पर होने वाले लाभ के संबंध में भी बताया जायेगा. ओड़िया भाषा साहित्य संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ओड़िया बहुल ग्रामों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में रंजीत मंडल, भारत चंद्र मिश्रा, जयजीत षाड़ंगी, चंद्रभानु प्रधान, रचिता मोहंती, कनीता दे, रेणु महाराणा, कुंती मंडल, पुष्पा पुष्टि, पद्मासिनी प्रधान, रंजीता मोहंती, सबिता बिषेई, सपना टोप्पो, शिवचरण महतो, सत्यव्रत चौहान, वंदना दास आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

DEVENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >