सरायकेला: सरायकेला - खरसावां जिला से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले के शिक्षक तरुण कुमार सिंह का चयन किया गया है. शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा घोषित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए सरायकेला-खरसावां जिले के जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा शिक्षक तरुण कुमार सिंह के नाम की घोषणा की गई है.
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र के अनुसार तरुण कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां जिले की जिला चयन समिति द्वारा चुना गया है. अब उनके नाम पर राज्य स्तर की चयन समिति, झारखंड द्वारा अंतिम विचार किया जाएगा.
शिक्षक तरुण कुमार सिंह को प्रदान किए गए जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, माध्यमिक शिक्षा के अवर सचिव मनोज कुमार और डायट गम्हरिया के संकाय सदस्य डॉ. मनीला कुमारी के साइंड प्रमाण पत्र को 25 जुलाई को जारी किया गया है.
तरुण कुमार सिंह के चयन से जिले के शिक्षा जगत में खुशी की लहर है. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देश के उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण योगदान दिया हो. जिला स्तर पर चयनित होने के बाद अब तरुण कुमार सिंह का नाम राज्य स्तर पर भेजा गया है.
