खरसावां.
कुचाई के सुरसी में मंगलवार को दो बाइकों में भिड़ंत हो गयी, जिसमें किशोर समेत तीन दो लोग घायल हो गये. किशोर की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानाकरी के अनुसार, कुचाई के रोलाहातु गांव के रुधान मुंडा का पुत्र सोमा मुंडा मैट्रिक की परीक्षा देकर एक व्यक्ति के साथ बाइक से गांव लौट रहा था. इसी दौरान सुरसी स्कूल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में सोमा मुंडा को काफी चोट लगी है. कुचाई सीएचसी में प्राथमिक उपचार बाद सोमा को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम (जमशेदपुर) रेफर कर दिया गया है. उसकी हालात नाजुक बतायी जा रही है. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार कुचाई के गोमियाडीह गांव के शिवलाल पुरती व निर्मल नाग को भी चोट लगी है. दोनों का उपचार कुचाई सीएचसी में किया जा रहा है.चौका: दो बाइकों की भिड़ंत से तीन घायल, एक रिम्स रेफर:
ईचागढ़ थाना अंतर्गत चौका-पातकुम मार्ग के गौरांगकोचा के समीप दो बाइकों में टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार रसुनिया निवासी आकाश मछुआ, दीपक मछुआ व टुसू मछुआ गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद चालक बाइक लेकर निकल गया. घटना बीते सोमवार की देर रात की है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एमजीएम भेजा गया. आकाश मछुआ की हालत गंभीर देखते हुए रिम्स(रांची) भेज दिया गया है. मालूम हो कि, आकाश गौरांगकोचा निवासी अपने मामा दीपक मछुआ व मामी टुसू मछुआ के साथ पातकुम में अखंड हरिनाम संकीर्तन सुनने के लिए गये थे. लौटने पर बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये.मानीकुई स्टेशन : ट्रेन से उतरने में बोकारो की युवती गिरी, घायल: चांडिल.
चांडिल थाना के मानीकुई रेलवे स्टेशन में ट्रेन से गिरकर श्वेता कुमारी घायल हो गयी. युवती बोकारो की रहने वाली है. घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है. घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस व रेल पुलिस पहुंची. घायल को इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, श्वेता बोकारो से रांची जाने के ट्रेन पर चढ़ी थी. मानीकुई तक आने पर पता चला कि ट्रेन जमशेदपुर जा है. इसी दौरान मानीकुई स्टेशन पर उतरने के दौरान गिरकर घायल हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
