सीनी अंबेडकर कॉलोनी में 650 फीट नाली निर्माण का शिलान्यास, जलजमाव से मिलेगी राहत

सीनी अंबेडकर कॉलोनी में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए 650 फीट लंबी नाली का शिलान्यास किया गया। इससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सीनी. जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने रविवार को सीनी अंबेडकर कॉलोनी में 650 फीट लंबी नाली निर्माण योजना का शिलान्यास किया. स्थानीय लोगों की मौजूदगी में भूमि पूजन के साथ कार्य का शुभारंभ हुआ. ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित इस योजना के शुरू होने पर खुशी जताई. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने कहा कि यह केवल नाली निर्माण का कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और आमजन की सुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल है. नाली बनने से बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या दूर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. साथ ही आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रहेगा. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका प्रयास है कि क्षेत्र के गांव और मोहल्ले तक आधारभूत सुविधाएं पहुंचें. उन्होंने लोगों से विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की. लक्ष्मी सरदार ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. इसी भरोसे के साथ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में भी जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के विकास की गति को और तेज किया जाएगा. शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >