राष्ट्रपति से स्वर्ण पदक लेकर खरसावां पहुंचे शुभम पति, बासंती मंदिर में हुआ सम्मान

Kharsawan News: महाराष्ट्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त कर खरसावां लौटे बेहरासाही निवासी शुभम कुमार पति का बासंती मंदिर परिसर में भव्य स्वागत हुआ, क्षेत्र में खुशी और गर्व. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Kharsawan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित होकर खरसावां लौटे बेहरासाही के शुभम कुमार पति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. खरसावां के बासंती मंदिर परिसर में ब्राम्हण समाज और परशुराम शक्ति सेना की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षाविद कामाख्या प्रसाद षाडंगी, हरिश चंद्र आचार्य, राजपुरोहित अंबुजाक्ष आचार्य आदि ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया. शुभम ने मास्टर ऑफ एजुकेशन (M.Ed.) की परीक्षा में देश के प्रतिष्ठीत महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय (शैक्षणिक सत्र 2021-23) में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. इसके लिए पिछले दिनों विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने स्वयं शुभम को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया था. शुभम की इस उपलब्धि को सरायकेला-खरसावां जिले के लिए गौरव बताया गया. वक्ताओं ने कहा कि लगातार मिल रही ये उपलब्धियां उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाती हैं. आने वाले समय में शुभम की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी. 

प्रोफेसर बनकर शिक्षा क्षेत्र में देना चाहते हैं योगदान 

शुभम ने अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि उनका अंतिम लक्ष्य एक कुशल प्रोफेसर बनकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देना है. वर्तमान में वे देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षा शास्त्र के क्षेत्र में ‘रिसोर्स स्कॉलर’ के रूप में शोध कार्य कर रहे हैं.

खरसावां से दिल्ली तक का सफर

शुभम की शिक्षा की यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है. उन्होंने खरसावां और सरायकेला के सरस्वती शिशु मंदिर से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की. इसके बाद जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज से इंटर और स्नातक की पढ़ाई की. वर्धा से स्नातकोत्तर करने के बाद अब वे दिल्ली में अपने सपनों को साकार कर रहे हैं. अगर इरादे मजबूत हों, तो छोटे शहरों के युवा भी देश के सर्वोच्च शिखर पर चमक सकते हैं. उनकी यह सफलता कोई इत्तेफाक नहीं है, इससे पहले भी उन्हें दो अन्य गोल्ड मेडल मिल चुके हैं. लगातार मिल रही ये उपलब्धियां उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाती हैं.

मौके पर रहे ये लोग रहे मौजूद 

इस दौरान मुख्य रुप से सुखदेव पति, हर कुमार दाश, प्रदीप दाश, गणेश मिश्रा, सत्यदेव पति, बिरोजा पति, सुशील षाडंगी, सुबोध पाणी, नंदू पांडेय, विप्लव पाणी, सरोज मिश्र, शौभित दाश, राजेश मिश्रा, झूला नंद, मानु नंद, रंजीत मिश्र, प्रणव पाणी, झलक पाणी, जगा षडंगी, भास्कर आचार्य आदि उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >