सरायकेला-खरसावां: NH-220 पर भिड़ंत के बाद आग की चपेट में आए ट्रक-ट्रेलर, दो की मौत

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में NH-220 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. लौह अयस्क लदे तीन ट्रकों और एक ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. दो अन्य ट्रक भी दुर्घटना का शिकार हुए और चालक घायल हो गए.

राजनगर से सुरेन्द्र मार्डी की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan Accident News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर रोला और खैरबनी गांव के बीच सोमवार देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. 

आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी आग 

जानकारी के अनुसार, लौह अयस्क से लदे तीन ट्रक हाता की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रोला गांव पार करते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर से एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. हादसे के दौरान ट्रक ड्राइवर वाहन के केबिन में ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं ट्रेलर चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण इलाज के लिए चाईबासा ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी भी मौत हो गई. 

पीछे आ रहे दो ट्रक भी दुर्घटना का शिकार

इस बीच पीछे से आ रहे लौह अयस्क लदे दो अन्य ट्रक भी अनियंत्रित होकर पीछे में ठोकर मार दी जिससे दोनों ट्रक सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे से दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए.

सड़क किनारे पलटी हुई गाड़ियां

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

घटना के बाद एनएच-220 पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. बताया जाता है कि दमकल विभाग ने भी आग बुझाने आया. इतने में गाड़ी पुरी तरह जाल चुकी थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

ये भी पढ़ें:  क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ AISA का राजभवन मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने खारिज किया वन भूमि घोटाले की पीआईएल, सीबीआई-ईडी जांच से किया इनकार

यह भी पढ़ें- आयोग में चल रही है सुनवाई, RIMS-2 के निर्माण पर लगे रोक; NCST सदस्य आशा लकड़ा ने की मांग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >